फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: तैराकी में वंशिका और हिमांगी साहू पहले स्थान पर

विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषभ मेमोरियल जिला ओलंपिक स्कूल गेम्स का हुआ आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। ऋषभ मेमोरियल जिला ओलंपिक स्कूल गेम्स के तहत आयोजित तैराकी अंडर 11 बालिका में वंशिका यादव प्रथम, अनिका उपाध्याय द्वितीय, पंखुड़ी राय तृतीय स्थान पर रहीं। बैक स्ट्राेक में प्रथम स्थान पर वंशिका, द्वितीय स्थान पर पंखुड़ी राय और तृतीय स्थान पर निहाल जैन रहीं। वहीं, खेलों के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
अंडर 14 फ्री स्टाइल में हिमांगी साहू पहले, वंशिका नगाइच दूसरे और यशस्वी व नोरा कुमार तीसरे स्थान पर रहीं। बैक स्ट्रोक में हिमांशी साहू, आध्या और वंशिका क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं। अंडर 17 में पहले स्थान पर वैष्णवी, दूसरे स्थान पर मांडवी और तीसरे स्थान पर अनुकृति वर्मा रहीं।
विज्ञापन

बालक वर्ग बैक स्ट्रोक अंडर 19 में किशन सिंह पहले, हिमांशु कुशवाहा दूसरे और अभिराज खत्री तीसरे स्थान पर रहे। अंडर 14 बैक स्ट्रोक में आयुष यादव प्रथम, हृदयांश यादव द्वितीय और अर्जुन राय तृतीय रहे। अंडर 17 बैक स्ट्रोक में प्रथम मो. मुर्शलीन द्वितीय प्रणव कुशवाहा और श्लोक गुप्ता तीसरे स्थान पर रहे।
अंडर 19 बटरफ्लाई वर्ग में किशन सिंह प्रथम, प्रणव कुशवाहा द्वितीय और अभिराज खत्री तृतीय स्थान पर रहे। अंडर 17 बटरफ्लाई 25 मीटर में विदित विवेक पहले, मो. मुर्शलीन दूसरे और प्रणव कुशवाहा तीसरे स्थान पर रहे।
अंडर 11 बालक वर्ग फ्री स्टाइल में पहले स्थान पर आरव, दूसरे स्थान पर अगम राय और तीसरे स्थान पर सात्विक यादव रहे। बैक स्ट्रोक में आरव पांडेय पहले, वैभव चंदा दूसरे और अगम राय तीसरे स्थान पर रहे। अंडर 14 फ्री स्टाइल में आयुष यादव पहले, पृथ्वी सिंह दूसरे और हृदयांश यादव तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

अंडर 17 फ्री स्टाइल में पहले स्थान पर मो. मुर्शलीन, दूसरे स्थान पर प्रणव कुशवाहा और तीसरे स्थान पर सुमित रहे। अंडर 19 फ्री स्टाइल 100 मीटर में प्रथम स्थान पर किशन सिंह, द्वितीय स्थान पर हिमांशु कुशवाहा और तृतीय स्थान पर प्रांजल चतुर्वेदी पर रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें