फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहनों की टैक्स माफी में हो रही मनमानी

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। सरकार ने यात्री वाहनों का लॉकडाउन अवधि का टैक्स का माफ कर दिया है, लेकिन जिले में परिवहन विभाग टैक्स माफी में मनमानी कर रहा है। इसे लेकर मैजिक, आपे और टैक्सी चालकों में रोष है। बुधवार को बुंदेलखंड टैक्सी फेडरेशन ने मुख्यमंत्री और प्रमुख सचिव के नाम ज्ञापन आरटीओ को सौंपा।
विज्ञापन

इस मौके पर अध्यक्ष मंसूर अहमद मंसूरी ने कहा कि सरकार ने यात्री वाहनों का अप्रैल और मई माह का टैक्स माफ किया है, लेकिन कार्यालय में आदेश का पालन नहीं हो रहा है। वाहन स्वामी बलराम पुत्र नाथूराम का 31 अगस्त तक का टैक्स जमा है। वाहन स्वामी ने लॉकडाउन की हवाला देते हुए दो माह के कर को अगले दो माह के कर में समायोजित करने के लिए कहा, लेकिन अधिकारियों ने छूट देने से मना कर दिया। वहीं एक और वाहन स्वामी दयाली को एक महीने की राहत दी जा रही है। उन्होंने कहा कि कार्यालय के अधिकारी वाहन स्वामी को परेशान कर प्रदेश और केंद्र सरकार की छवि बिगाड़ रहे हैं। उन्होंने शासन से कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें