फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, साथी घायल

विज्ञापन
वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। - फोटो : ???? ????
विज्ञापन
वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, साथी घायल
विज्ञापन

झांसी। थाना रक्सा क्षेत्र के सारमऊ तिगैला के पास शनिवार रात बाइक सवार दो युवकों को वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में मौके पर ही एक की मौत हो गई। जबकि, साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

थाना बबीना के बेदोरा गांव निवासी करतार सिंह (33) अपने साथी दाताराम (32) के साथ शनिवार शाम थाना रक्सा के पुनावली कलां गांव किसी काम से गए थे। रात को दोनों बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे तभी सारमऊ तिगैला के पास पीछे से आ रहे एक वाहन ने टक्कर मार दी। चपेट में आकर दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा। यहां उपचार से पहले ही करतार ने दम तोड़ दिया। जबकि, दाताराम की हालत नाजुक होने पर उपचार के लिए भर्ती कर लिया गया है। पुलिस वाहन चालक का पता लगाने में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें