झांसी में वैक्सीन खत्म हो गई है। इससे केंद्रों पर टीका लगवाने वाले कई लोग मायूस होकर लौटे। शनिवार की सुबह स्वास्थ्य विभाग के पास 5600 वैक्सीन बची हुई थी। इन वैक्सीन को अलग-अलग केंद्रों पर भेज दिया गया।
कई केंद्रों पर सुबह ही वैक्सीन लग गई, इससे लोगों को निराश होकर लौटना पड़ा। हालांकि, प्रशासन का कहना है कि रविवार तक 22 हजार वैक्सीन आ जाएगी।