फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी में छिपा था उत्तराखंड की मंत्री का पति: 19 दिन पहले खारिज हुई थी अग्रिम जमानत, देहरादून ले गई एसआईटी

Sat, 07 Nov 2026 06:58 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी

सार

गिरधारी लाल साहू ने विवाद के बीच वीडियो जारी कर रेखा आर्य पर करीब 210 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति अर्जित करने का आरोप लगाया था। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से इसकी जांच कराने की मांग करने की बात कही थी।
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य से जुड़े उत्पीड़न मामले में उनके पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी को उत्तराखंड पुलिस ने शनिवार सुबह झांसी से गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि वह पिछले कई दिनों से झांसी में छिपा हुआ था। गिरफ्तारी के बाद उत्तराखंड एसआईटी और पुलिस की टीम उसे लेकर देहरादून रवाना हो गई। 

विज्ञापन

 

Trending Videos

जारी हुआ था गैर जमानती वारंट
19 दिन पहले देहरादून की अदालत ने उसकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी। इसके बाद अदालत से उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हुआ था। गिरफ्तारी के बाद अब उत्तराखंड पुलिस उससे पूछताछ कर मामले से जुड़े आरोपों की जांच आगे बढ़ाएगी।

पत्नी ने लगाए थे गंभीर आरोप
रेखा आर्य ने 15 अक्तूबर को देहरादून के कैंट थाने में पति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। शिकायत में उन्होंने उत्पीड़न, मारपीट, जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने, धमकी देने और जान से मारने की साजिश रचने के आरोप लगाए थे। उन्होंने यह भी आरोप लगाया था कि पति ने उनके हस्ताक्षर और दस्तावेजों का दुरुपयोग कर उन्हें कंपनियों के निदेशक पद से हटाने की कोशिश की। मामले में गिरधारी लाल साहू ने गिरफ्तारी से बचने के लिए अदालत में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की थी। देहरादून की विशेष अदालत ने 18 अक्तूबर को उनकी याचिका खारिज कर दी थी। 

पत्नी ने सोशल मीडियो पर साझा की थीं दो ऑडियो
इसके बाद एसआईटी ने उनकी तलाश तेज कर दी थी। 4 नवंबर को नैनीताल हाईकोर्ट ने भी प्राथमिकी निरस्त करने और गिरफ्तारी पर रोक लगाने की मांग वाली उनकी याचिका खारिज कर दी थी। विवाद के दौरान रेखा आर्य ने सोशल मीडिया पर दो कथित ऑडियो रिकॉर्डिंग साझा की थीं। इनमें गिरधारी लाल साहू और कल्पना मिश्रा के बीच बातचीत होने का दावा किया गया था। इस में मंत्री को गोली मारने, 25 लाख रुपये, कानूनी मदद और संपत्ति से जुड़ी बात सामने आई थी। 
विज्ञापन

पति ने लगाया था 210 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति अर्जित करने का आरोप
गिरधारी लाल साहू ने विवाद के बीच वीडियो जारी कर रेखा आर्य पर करीब 210 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति अर्जित करने का आरोप लगाया था। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से इसकी जांच कराने की मांग करने की बात कही थी। रेखा आर्य ने इन आरोपों पर अपनी संपत्ति की जांच कराने की बात कही थी। झांसी पुलिस ने अभी तक गिरफ्तारी के स्थान की पुष्टि नहीं की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें