फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रय केंद्रों का लक्ष्य बढ़ाकर हो उड़द और मूंगफली की खरीद : विधायक

विज्ञापन
विज्ञापन
मोंठ। मूंगफली और उड़द की खरीद के लिए क्रय केंद्र खोलने और खरीद का कोटा बढ़ाने के लिए गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत ने प्रमुख सचिव कृषि रविंद्र कुमार को पत्र दिया है। उन्होंने कहा कि जैफेड, पीसीएफ/पीसीयू के खरीद के लक्ष्य को बढ़ाकर सीधे किसानों से मूंगफली और उड़द की उपज की खरीद की जाए। बताया कि झांसी में इस वर्ष खरीफ फसल में किसानों द्वारा मूंगफली, उड़द की पैदावार बहुतायत में की गई है। विधायक ने बताया कि किसान लगातार जानकरी दे रहे हैं कि कृषि विभाग/सहकारिता विभाग के द्वारा केवल यूपी पीसीयू को सबसे अधिक लक्ष्य आवंटित कर दिया गया है। जिसमें मल्टीस्टेट कंपनियां नोएडा, बनारस की बड़ी-बड़ी कंपनियों को दिया गया है, जो बड़ा व्यापार करती हैं। जिससे किसानों से कम खरीदा जाएगा और व्यापारियों से अधिक खरीदा जाएगा। विधायक ने कहा कि प्रदेश में नैफेड/एनसीसीएफ के द्वारा जैफेड, पीसीएफ/पीसीयू का लक्ष्य बढ़ाए जाने और केवल किसानों से ही खरीद किए जाने की व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए ताकि किसान लाभांवित हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें