फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: घरवालों की फटकार से दुखी युवक ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। रक्सा के पुनावली कला गांव में युवक ने मामूली बात पर परिजन की फटकार से दुखी होकर मंगलवार रात फंदा लगाकर जान दे दी। उसका शव फंदे से लटका देख परिजन में कोहराम मच गया। पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

पुनावली कला गांव निवासी आकाश राजपूत (26) पुत्र अनंत सिंह परिवार के साथ खेती-किसानी में हाथ बंटाता था। परिजन ने पुलिस को बताया कि मंगलवार को सारमऊ में रिश्तेदारी में शादी थी। पिता अनंत ने पत्नी रामसखी एवं बड़े बेटे पुष्पेंद्र को दावत में चलने के लिए कहा, लेकिन आकाश को ले जाने से मना कर दिया।
विज्ञापन




आकाश के जिद करने पर परिजन ने फटकार लगा दी। उनका कहना है कि इसी बात से आकाश नाराज हो गया। अपने घर के पीछे पेड़ में रस्सी से फंदा लगाकर लटक गया। काफी देर तक उसके न दिखने पर मां रामसखी उसे तलाशने लगी। घर के पीछे उसका शव फंदे से लटका देख वह चीख पड़ी। आसपास के लोग भी पहुंच गए। उसे फंदे से नीचे उतारकर अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन


यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन का कहना है कि चार साल पहले सड़क दुर्घटना में आकाश के सिर में गहरी चोट आ गई थी। इसके बाद से वह जिद्दी हो गया था। रक्सा थानाध्यक्ष परमेंद्र सिंह के मुताबिक, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें