फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीएससी : मेरी सफलता में अखबारों का बड़ा योगदान बोले 241वां स्थान प्राप्त करने वाले रोहित

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो



झांसी/बबीना। मुकाम पाने के लिए मेहनत, लगन और एकाग्रता बेहद जरूरी है। यदि आप जॉब करते हैं तो बिना टाइम मैनेजमेंट के लक्ष्य हासिल नहीं कर सकते। यह बात यूपीएससी (संघ लोक सेवा आयोग) की परीक्षा में 241वां स्थान प्राप्त करने वाले बबीना छावनी परिषद के सीईओ (मुख्य अधिशासी अधिकारी) रोहित सिंह ने कही। उन्होंने बताया कि उनकी इस सफलता में अखबारों का बड़ा योगदान है। करेंट अफेयर्स समेत विभिन्न जानकारियों अखबारों से मिलीं और उससे राहत बहुत आसान हुई। सोशल मीडिया का उपयोग जानकारी बढ़ाने के लिए किया।

गाजियाबाद के गोविंद पुरम निवासी रोहित सिंह को यूपीएससी के तीसरे प्रयास में भारतीय रक्षा संपदा विभाग मिला। उन्हें बबीना में सीईओ के पद पर तैनाती मिली। उन्होंने बताया कि असफलता मिलने के बाद ही सफलता मिलती है। बस जरूरत होती है, असफलता के बाद स्वयं का आकलन कर कमी को दूर करने की। चौथे प्रयास में सफल नहीं हुआ मगर जोश के साथ पढ़ाई को नियमित जारी रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन




वह बताते हैं कि सुबह 10 से शाम 6:30 बजे तक ड्यूटी करने के बाद घर जाता तो थकान महसूस नहीं होती थी क्योंकि लक्ष्य के लिए पढ़ने का मौका मिलता था। रात आठ बजे से औसतन पांच-छह घंटे पढ़ाई करता था। उन्होंने अगस्त 2024 में बबीना छावनी परिषद के सीईओ का पदभार संभाला। सेंट स्टीफंस कॉलेज दिल्ली से स्नातक और जेएनयू से परास्नातक किया है। उनके पिता श्याम सुंदर इंजीनियर पद से सेवानिवृत्त हैं और माता शशिकला सिंह बुटिक संचालित करती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें