फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: गोरखपुर जाने वाली बस में अधिक किराया वसूली पर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन




झांसी। गोरखपुर जाने वाली बसों में अधिक किराया वसूली की शिकायत लेकर यात्रियों ने हंगामा किया। यात्रियों का आरोप है कि निर्धारित से अधिक किराया वसूला गया। अधिक किराया वसूलने की यात्रियों ने जीआरपी से शिकायत की। मुंबई से गोरखपुर के लिए पुष्पक एक्सप्रेस में सवार पांच यात्रियों को झांसी तक कंफर्म सीट मिली। इसके चलते वह झांसी में उतर गए। रेलवे स्टेशन के बाहर गोरखपुर के लिए बस में सवार हो गए। यात्रियों का आरोप है झांसी से बाहर जाने पर हर यात्री से 150 रुपये अतिरिक्त वसूले गए। विरोध करने पर बस से उतारने की धमकी दी गई। मजबूरन यात्रियों को अधिक पैसा देना पड़ा। शनिवार को लौटकर यात्रियों ने संचालक से शिकायत की। इस पर वहां हंगामा हो गया। पांचों यात्री ने जीआरपी थाने पहुंचकर बस संचालक के खिलाफ तहरीर दी। जीआरपी सीओ मोहम्मद नईम मंसूरी के मामले की जांच कराई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें