फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अहिल्याबाई बहुजन समाज की प्रेरणा स्रोत: लालाराम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। अहिल्या बाई की जयंती पर जीवन शाह तिराहा पहुंचकर बसपा कार्यकर्ताओं ने उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। मुख्य अतिथि मंडल प्रभारी लालाराम अहिरवार ने अहिल्याबाई के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने बहुजन समाज के विकास के लिए अपने शासन काल के दौरान कई कार्य किए। उनके राज में बहुजन समाज का काफी विकास हुआ। जिलाध्यक्ष बृजेश चौधरी ने भी अहित्याबाई के कार्यों के बारे में विस्तार से चर्चा करते हुए उनको बहुजन समाज के लिए प्रेरणा स्रोत बताया। इस दौरान मंडल समन्वयक रविकांत मौर्या, संतोष राज वर्मा, अमित वर्मा, वीके गौतम, उत्कर्ष साहू, चंद्रशेखर पवया, संजय श्रीवास, विपिन सिंह समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें