फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी में NIA के छापे पर बवाल: संदिग्ध को छुड़ाने के आरोपियों के घर पुलिस ने दी दबिश, मामले में 10 नामजद

Fri, 13 Dec 2024 12:42 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

तहरीर के मुताबिक एनआईए की टीम जब खालिद को पूछताछ के लिए लेकर जा रही थी, उसी समय आरोपियों ने सैकड़ों लोगों के साथ मिलकर पुलिस टीम को घेर लिया।
विज्ञापन
nia raid - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुफ्ती खालिद को पूछताछ के लिए ले जाते समय एनआईए अफसरों समेत पुलिसकर्मियों पर हमला करने के आरोपियों के घर शुक्रवार तड़के पुलिस ने दबिश दी हालांकि कोई आरोपी पुलिस के हाथ अभी तक नहीं लग सका है। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार देर-रात थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह की तहरीर पर छोटी मस्जिद इमाम अब्दुल हमीद, शाकिर उर्फ पप्पू बिरयानी पुत्र मुर्तजा, गोल्डी पुत्र इमामउद्दीन, परवेज पुत्र मूसा, जकरया पुत्र छोटे, गुफरान पुत्र निजाम सभी निवासी मुकरयाना समेत गुफरान, मोनिस, कामिल, तारिक, इकराम एवं शाबिर मकरानी के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की थी। 

तहरीर के मुताबिक एनआईए की टीम जब खालिद को पूछताछ के लिए लेकर जा रही थी, उसी समय आरोपियों ने सैकड़ों लोगों के साथ मिलकर पुलिस टीम को घेर लिया। लाठी-डंडे एवं लोहे की रॉड से लैस इन लोगों ने पुलिसकर्मियों संग मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। 
विज्ञापन


इसके बाद संग्दिध खालिद को छुड़ाकर अपने साथ मस्जिद में ले गए। इनकी पहचान वीडियो फुटेज के आधार पर की गई। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने इनकी तलाश शुरू कर दी। देर-रात आरोपियों के घर कोतवाली पुलिस ने दबिश दी। एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह के मुताबिक आरोपियों की शिनाख्त करने के साथ ही उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें