फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: दुकानों के आगे दीवार खड़ी करने पर हंगामा, बस स्टैंड के सामने का मामला

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। बस स्टैंड के सामने नवनिर्मित दुकानों के आगे दीवार खड़ी करने को लेकर बृहस्पतिवार को विवाद की स्थिति पैदा हो गई। दूसरा पक्ष दीवार न बनाए जाने का विरोध करने लगा। हालांकि, निगम की ओर से निर्माण शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन


बस स्टैंड के सामने हाल ही में दुकानों का निर्माण किया गया है। इनमें से कुछ दुकानें खुल भी गई हैं। बृहस्पतिवार की शाम नगर निगम की टीम मौके पर पहुंच गई। टीम ने दुकानों से सटे फुटपाथ पर दुकानों का निर्माण शुरू कर दिया। इस पर दूसरा पक्ष भी मौके पर पहुंच गया। उन्होंने नगर निगम की कार्रवाई का विरोध शुरू कर दिया। इससे वहां गहमागहमी की स्थिति पैदा हो गई। सूचना पर मौके पर पुलिस और नगर निगम के अधिकारी भी पहुंच गए। काफी देर तक वहां तनातनी की स्थिति बनी रही। हालांकि, बाद में निगम की टीम ने दीवार का निर्माण शुरू कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें