बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के परीक्षा भवन में एमबीए फाइनेंस की परीक्षा के दौरान छात्रों ने हंगामा कर दिया। छात्रों ने आरोप लगाया कि कुछ प्रश्न सिलेबस के बाहर के आए हैं। इसके बाद अधिकारियों ने छात्रों को समझा-बुझाकर शांत कराया। 15-20 मिनट तक हंगामा करने के बाद छात्र शांत हुए।