फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: कचरा मिलने पर कराई सफाई, तीन कर्मचारी मिले अनुपस्थित

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। वार्ड 56 नरसिंहराव टौरिया का नगर आयुक्त आकांक्षा राणा ने निरीक्षण किया। उन्हें 23 में तीन आउटसोर्स कर्मचारी अनुपस्थित मिले। एक स्थान पर कूड़ा जमा दिखा। नगर आयुक्त ने खड़े होकर नाली की सफाई कराई। खंडेराव गेट स्थित श्रीहनुमान मंदिर के बगल वाली गली में नाली पर सिल्ट जमा मिली, जिसकी सफाई के निर्देश दिए।

नगर आयुक्त ने पार्षद से संपर्क स्थापित कर डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण के दौरान अधिक से अधिक लोगों से यूजर चार्ज जमा कराने के निर्देश दिए। डोर-टू-डोर कलेक्शन की जमा पर्ची पर वेबसाइट को अपडेट करते हुए उसमें जनमानस के लिए सुविधा/शिकायत संबंधी/सुझाव के लिए उल्लेख किया जाए। नरसिंहराव टौरिया में नालियों में कचरा जमा मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन




पार्षद अरविंद झा ने बताया कि ईईएसएल की कुछ लाइटें पुरानी होने से काफी कम रोशनी दे रही हैं। इसको बदलने के निर्देश दिए। इस दौरान पार्षद मुकेश सोनी, पार्षद लखन कुशवाहा, अपर नगर आयुक्त राहुल कुमार यादव, पशु कल्याण अधिकारी डॉ. राघवेंद्र सिंह, मुख्य अभियंता राजवीर सिंह, वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विनीत कुमार, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. धीरेंद्र गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें