फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गली-गली गरमाई निकाय चुनाव की राजनीति, मेयर की टिकट के लिए दौड़ तेज

Sat, 14 Oct 2017 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो
विज्ञापन
political jhansi news - फोटो : demo pic
विज्ञापन

विज्ञापन
झांसी। निकाय चुनाव में आरक्षण की तस्वीर साफ होने के साथ ही गली - गली में राजनीति गरमा गई है। वार्डों से सदस्य पद के दावेदार हवा का रुख अपनी ओर मोड़ने के लिए घर - घर दस्तक देने लगे हैं। वहीं, मेयर का टिकट हासिल करने के लिए दावेदार लखनऊ और दिल्ली तक दौड़ लगा रहे हैं। राजनीतिक दलों में सरगर्मियां एकदम से बढ़ गईं हैं।  

निकाय चुनाव नवंबर में प्रस्तावित हैं। वार्डों और मेयर पद पर आरक्षण की स्थिति साफ हो गई है। इसके साथ ही दावेदारों की चुनावी तैयारियों ने जोर पकड़ लिया है। गली - मुहल्ले दावेदारों के होर्डिंग, कीऑस्क से पटे नजर आ रहे हैं। नुक्कड़ों पर भी चर्चा के केंद्र बिंदु में चुनाव पहुंच गया है। समर्थन जुटाने के लिए दावेदार गोटियां फिट करने में लग गए हैं। मतदाताओं का ध्यान अपनी ओर खींचने के लिए घर - घर संपर्क भी हो रहा है।
विज्ञापन


 झांसी नगर निगम का पद पहली बार अनारक्षित रखा गया है। इसके साथ ही राजनीतिक दलों के सामान्य वर्ग के नेता सक्रिय हो गए हैं। टिकट हासिल करने के लिए वह स्थानीय स्तर पर पार्टी में लामबंदी तो कर ही रहे हैं, साथ ही लखनऊ और दिल्ली में बैठे नेताओं के यहां भी दस्तक दी जाने लगी है। पार्टियों में टिकट के लिए आवेदन लिए जाने लगे हैं और विचार मंथन का दौर भी शुरू हो गया है। चुनाव कार्यक्रम की घोषणा का इंतजार किया जा रहा है। इसके बाद ही पार्टियां अपने पत्ते खोलेंगी।

भाजपा: विकास के मुद्दे पर लड़ेंगे चुनाव
भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष संजय दुबे ने बताया कि पार्टी केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ेगी। दोनों सरकार के कार्यों को लेकर जनता के बीच जाया जाएगा। उन्होंने बताया कि टिकट के लिए आवेदन लिए जाने लगे हैं। पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ताओं को प्रत्याशी बनाया जाएगा।

दावेदार
भाजपा से मेयर पद के टिकट के लिए रामतीर्थ सिंघल, अनूप अग्रवाल, संजय पटवारी,  प्रदीप सरावगी, संजीव श्रृंगीऋषि, संतोष गुप्ता, संतोष सोनी, अमित साहू, जमुना कुशवाहा, राजकांतेश वर्मा, जगदीश साहू, संतोष गुप्ता, सुमन पुरोहित के नाम चर्चाओं में हैं। निवर्तमान महापौर किरण वर्मा की भी दावेदारी है।  

सपा: सरकार की विफलता मुद्दा
समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष मिर्जा करामत बेग ने बताया कि सपा सरकार ने झांसी महानगर में विकास के अभूतपूर्व कार्य किए हैं। जबकि, भाजपा की सरकार में विकास कार्य थम गए हैं। बेरोजगारी बढ़ी है। निकाय चुनाव में पार्टी इन मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएगी।

दावेदार
समाजवादी पार्टी से मेयर पद पर टिकट के लिए हरभजन साहू, अजय सूद, अर्जुन यादव, जवाहर सिंह भूरे, मानसिंह यादव, प्रतिपाल सिंह दाऊ, राजेश यादव का नाम चर्चा में आया है। इसके अलावा विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी को छोड़कर सपा का दामन थामने वाले चंद्रप्रकाश मिश्रा के नाम की भी चर्चा है।  

बसपा: भाजपा की नाकामी होगी मुद्दा
बहुजन समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष जयपाल ने बताया कि भाजपा ने जनता को गुमराह कर सत्ता हथियाई थी। सरकार हर मोर्चे पर नाकाम साबित हुई है। भाजपा की यही नाकामी बसपा का बड़ा हथियार होगी। हम पार्टी मुखिया मायावती के सुशासन को लेकर जनता के बीच जाएंगे।

दावेदार
बहुजन समाज पार्टी से मेयर पद के टिकट के लिए पार्षद सुशीला दुबे, बुंदेलखंड महाविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष नरेंद्र झा और सीए कपिल रेजा के नाम चर्चा में हैं। इसके अलावा गरौठा के पूर्व विधायक बृजेंद्र कुमार व्यास का नाम भी सुर्खियों में है।
 

कांग्रेस: काम होगा चुनाव का आधार
कांग्रेस के जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने बताया कि भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार ने अपने कार्यकाल में कोई काम नहीं किया है। जनता यह हकीकत जान चुकी है। कांग्रेस की केंद्र में सरकार रहते हुए जन कल्याणकारी योजनाओं की शुरुआत की गई थी। लेकिन, भाजपा आम आदमी से वसूली में जुटी हुई है। नीतियों का यही फर्क कांग्रेस के चुनाव का आधार होगा।
विज्ञापन


दावेदार
कांग्रेस में मेयर पर के लिए टिकट के दावेदारों में सुधांशु त्रिपाठी, मनोज गुप्ता, अरविंद वशिष्ठ और राहुल रिछारिया का नाम चर्चा में है। इसके अलावा जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी और महानगर अध्यक्ष इम्तियाज हुसैन की भी दावेदारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें