फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जूनियर नेशनल कप के लिए यूपी टीम घोषित

विज्ञापन
major dhyanchand stadium jhansi - फोटो : amarujala
विज्ञापन
नौवीं हॉकी इंडिया जूनियर नेशनल चैंपियनशिप पुरुष हॉकी महाराष्ट्र के औरंगाबाद में होगी। इसके लिए यूपी टीम में 18 खिलाड़ियों का चयन हुआ है। इसमें झांसी के तीन खिलाड़ियों को स्थान दिया गया है।
विज्ञापन

चैंपियनशिप में यूपी की टीम अच्छा से अच्छा प्रदर्शन कर सके इसके लिए एक फरवरी से मेजर ध्यानचंद स्टेडियम पर 15 दिवसीय विशेष कैंप आयोजित किया गया। इसमें खिलाड़ियों को पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी अब्दुल अजीज और प्रशिक्षक उप क्रीड़ा अधिकारी राजेश कुमार सोनकर ने  मैच जीतने का गुरूमंत्र दिया। इस दौरान कई चुनिंदा खिलाड़ियों को एस्ट्राटर्फ पर किस पोजिशन पर रहकर खेलना है यह निधर्ज्ञरित करने के साथ ही टीम की घोषणा की गई। प्रशांत चौहान टीम की कप्तानी करने के साथ ही गोलकीपर हैं। इसके अलावा गोलकीपर के लिए विकास गौड़ भी शामिल हैं।
वहीं, डिफेंस पर शारदा नंद तिवारी, मोइन अली, शहबाज खान रहेंगे। मिड फिल्ड पर विष्णुकांत सिंह, आदित्य सिंह, विशाल वर्मा, झांसी के रिषभ साहू, अभिषेक सिंह और अमित यादव मौजूद रहेंगे। फॉरवर्ड पर उत्तम सिंह, गोपी सोनकर, झांसी के सौरभ आनंद, शिवम आनंद (उपकप्तान), अजय यादव, सुजीत कुमार, अमित कुमार यादव खेलेंगे। जबकि, सुरक्षित खिलाड़ियों रणजीत सिंह यादव, मोहम्मद हरीश, और अंकित प्रजापति रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें