फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज : 8 अगस्त तक नहीं मिलेगी चालक व परिचालकों को छुट्टी

विज्ञापन
up roadways
विज्ञापन
झांसी। रक्षाबंधन को लेकर सभी ड्राइवर कंडक्टर व कर्मचारियों को 1 से 8 अगस्त तक अवकाश स्वीकृत नहीं होंगे। साथ ही कोरोना काल में आर्थिक संकट से जूझ रही रोडवेज में इस बार ड्राइवर कंडक्टर व कर्मचारियों के लिए अभी तक कोई प्रोत्साहन स्कीम घोषित नहीं हुई है।
विज्ञापन

रोडवेज में हर साल दीपावली रक्षाबंधन वह होली पर विशेष प्रोत्साहन स्कीम घोषित की जाती है। संविदा व स्थायी चालक परिचालकों को प्रत्येक किलोमीटर पर अतिरिक्त धनराशि दी जाती है। लेकिन अभी तक इस प्रकार की कोई भी स्कीम घोषित नहीं हुई है। जबकि रक्षाबंधन के पर्व को सिर्फ 3 दिन रह गए हैं। इसकी वजह यात्रियों का टोटा होना और रोडवेज का घाटे में होना बताया जा रहा है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि संभावना है कि एक दो दिन में प्रोत्साहन स्कीम घोषित हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें