कस्बा रानीपुर में जब छुट्टी मनाने आए एक पुलिसकर्मी ने गदर मचा दी। रानीपुर निवासी भाजपा पार्षद के घर में घुसकर धमकी दी जिस पर पुलिस ने मामला पंजीकृत कर सिपाही को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना को लेकर कस्बा में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि भाजपा पार्षद प्रदीप कुमार पुत्र बालकिशन गुप्ता निवासी लाडगंज ने बताया कि वह 9 सितंबर को मुख्य बाजार में अपने कार्यालय में झंडा पुरा निवासी वैभव पुत्र सुनील वैद्य के साथ बैठा था। तभी नई बस्ती निवासी नरेंद्र कुमार एवं सिरधर पुरा निवासी चंद्रशेखर अज्ञात लोगों के साथ मोटरसाइकिल से आए और पार्षद के कार्यालय में घुस गए तथा गालियां देते हुए धमकाने लगे।
पार्षद के गनर ने आरोपियों के बीच से निकाल कर पार्षद को सुरक्षित किया और एक आरोपी को दबोच कर पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़े गए युवक ने अपना नाम नरेंद्र कुमार पुत्र रामलाल बताया है नरेंद्र कुमार ने यह भी बताया कि वह पुलिस में तैनात है तथा चित्रकूट क्षेत्र में ड्यूटी कर रहा है। पार्षद की तहरीर पर पुलिस ने सिपाही समेत दो के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया और पकड़े गए सिपाही को जेल भेज दिया पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।