उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक
- फोटो : Amar Ujala
उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक आज झांसी में गणेश मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने वहां झांसी की रानी कही जानी वाली रानी लक्ष्मी बाई की वीरता पर व्याख्यान दिया।
उन्होंने इस दौरान लक्ष्मीबाई की जमकर तारीफ की। अपना पूरा भाषण मराठी में दिया जिसपर वहां मौजूद लोगों ने खूब तालियां बजाईं।