फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: खो-खो प्रतियोगिता में यूपी ने मध्य भारत और झारखंड को दी शिकस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
बीयू के इंडोर स्टेडियम में चल रही है खेलो इंडिया अस्मिता सीनियर लीग
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के इंडोर स्टेडियम में आयोजित खेलो इंडिया अस्मिता सीनियर महिला खो-खो लीग के दूसरे दिन भी उत्तर प्रदेश की टीम ने जीत दर्ज की। झारखंड की टीम के साथ हुए मुकाबले को यूपी ने 12 अंकों से जीता। जबकि, यूपी ने दूसरे मुकाबले में मध्य भारत को 42 अंकों से मात दी।
विज्ञापन

फिजिकल एजुकेशन सोशल वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा आयोजित प्रतियोगिता का पहला मैच महाराष्ट्र और विदर्भ के बीच खेला गया। इसमें 44 अंक प्राप्त कर महाराष्ट्र की टीम विजेता चुनी गई। कोल्हापुर के मध्य खेले गए मैच में महाराष्ट्र ने 64 अंकों से शिकस्त दी। इससे पहले प्रतियोगिता का शुभारंभ विवेकानंद राज्य युवा पुरस्कार विजेता रविकांत मिश्रा ने किया। उन्होंने कहा कि खो-खो भारतीय संस्कृति का खेल है, जिसे बढ़ावा देना हमारा कर्तव्य है। इस शानदार आयोजन को खेलो इंडिया अपने यू-ट्यूब चैनल पर लाइव स्ट्रीमिंग कर रहा है। इस दौरान खो-खो फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष सुधांशु मित्तल, रिंकू परिहार, हैप्पी चावला, रोहित पांडेय, डॉ. सूरजपाल सिंह, बृजेंद्र यादव, डॉ. जितेंद्र सिद्धार्थ, धर्मेंद्र, श्वेता राय मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें