फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड: लेखाशास्त्र की परीक्षा में नकल करते पकड़ा गया छात्र

Wed, 28 Feb 2024 03:17 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। यूपी बोर्ड के इम्तिहान में इंटरमीडिएट लेखाशास्त्र की परीक्षा में एक छात्र नकल करते पकड़ा गया। भानीदेवी गोयल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में चल रही परीक्षा में परीक्षार्थी पर्ची रखकर नकल कर रहा था। परीक्षार्थी के खिलाफ सीपरी बाजार थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
कड़ी सख्ती के बाद भी यूपी बोर्ड परीक्षा में नकल करने से नकलची बाज नहीं आ रहे हैं। परीक्षा केंद्र भानीदेवी गोयल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में पहली पाली में जीआईसी झांसी का छात्र इंटरमीडिएट की लेखाशास्त्र प्रथम की परीक्षा दे रहा था। परीक्षा शुरू होने के एक घंटा बाद कक्ष निरीक्षक को छात्र की हरकतें संदिग्ध लगीं। इसके बाद कक्ष निरीक्षक ने उसकी तलाशी ली। जिसमें परीक्षार्थी के पास से पर्ची मिली। कक्ष निरीक्षक ने पर्ची में लिखे उत्तरों का उत्तरपुस्तिका के प्रश्नों से मिलान किया। इसके बाद कक्ष निरीक्षक ने परीक्षार्थी की उत्तरपुस्तिका लेकर जमा कर दी, परीक्षार्थी को नई उत्तर पुस्तिका दी गई। इसकी सूचना जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय और बोर्ड ऑफिस को भेज दी गई। इसके बाद परीक्षार्थी के खिलाफ सीपरी बाजार थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई। इसके बाद छात्र को मुचलके पर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



वर्जन
लेखाशास्त्र की परीक्षा में एक परीक्षार्थी पर्ची से नकल करता हुआ पकड़ा गया। परीक्षार्थी के खिलाफ नियमानुसार एफआईआर दर्ज करवा दी गई है। - राजेश कुमार सिंह, डीआईओएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें