फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board Result 2025: झांसी में 10वीं में 89.97%, 12वीं में 82.89% विद्यार्थी पास, जानें किसने किया जिला टॉप

Fri, 25 Apr 2025 02:38 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

24 फरवरी से 12 मार्च तक जनपद के 67 केंद्रों का यूपी बोर्ड की परीक्षा हुई थी। इसमें 40 हजार से ज्यादा छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। शुक्रवार को दोपहर 12:30 बजे यूपी बोर्ड ने रिजल्ट जारी कर दिया।
विज्ञापन
यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा का परिणाम जारी करतीं जिलाविद्यालय निरीक्षण रति वर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी बोर्ड का परीक्षा परिणाम जारी हो गया है। 12वीं में एसकेबीवीएम गुरसरांय के आदित्य यादव व आरएसजेएसवीवीएम सदर बाजार के नैंसी यादव 90.60 फीसदी अंक के साथ जिला टॉप किया है। वहीं, 10वीं में ककरबई के एसबीएसएन के संजीव कुमार 95.67 फीसदी अंकों के साथ जिले में अव्वल रहे हैं। 

विज्ञापन


24 फरवरी से 12 मार्च तक जनपद के 67 केंद्रों का यूपी बोर्ड की परीक्षा हुई थी। इसमें 40 हजार से ज्यादा छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। शुक्रवार को दोपहर 12:30 बजे यूपी बोर्ड ने रिजल्ट जारी कर दिया। 10वीं में 89.97%, 12वीं में 82.89% विद्यार्थी पास हुए हैं। प्रदेश में झांसी की हाईस्कूल में 42वीं और इंटरमीडिएट में 34वीं रैंक आई है। झांसी में हाईस्कूल में एमबीएसएसके इंटर कॉलेज गुरसरांय के आयुष कुमार पटेल 95.33 फीसदी अंक लाकर जिलेमें दूसरे और जय बजरंग विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सकरार के योगेंद्र कुशवाहा 94.17 प्रतिशत अंकों के साथ जिले तीसरे स्थान पर रहे हैं।

वहीं, आरएसजेएसवीवीएम सदर बाजार की डॉली यादव 89.20 फीसदी अंकों के साथ 12वीं में दूसरे और सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मऊरानीपुर के राघवेंद्र सिंह व इसी स्कूल के सात्विक रत्न शर्मा ने 88.60 फीसदी अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे हैं। जनपद के टॉप टेन विद्यार्थियों में कोई राजकीय विद्यालय का विद्यार्थी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें