फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड : परीक्षा केंद्रों पर रहेगी प्रशासन की नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
- 3 उपसंकलन, 1 संकलन केंद्र हुए तय
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। यूपी बोर्ड की परीक्षा के लिए तीन उप संकलन और एक संकलन केंद्र बनाए गए हैं। इसके अलावा परीक्षा केंद्रों की निगरानी के लिए प्रशासन ने भी एक टीम गठित की है, जो कि प्रतिदिन परीक्षा केंद्रों को भ्रमण करेगी।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 22 फरवरी से प्रारंभ हो रही हैं। जिले में इसके लिए 67 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा केंद्रों पर 24 घंटे पुलिस का पहरा रहेगा। साथ ही परीक्षा केंद्रों के सुरक्षा इंतजाम परखने के लिए एसडीएम की भी ड्यूटी लगाई गई है, जो कि कभी भी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन

तीन उपसंकलन, एक संकलन केंद्र बनाए गए
लक्ष्मण दास दमेले इंटर कॉलेज मऊरानीपुर, खैर इंटर कॉलेज, गुरसराय और आदर्श इंटर कॉलेज मोंठ को उप संकलन केंद्र बनाया गया है। वहीं, राजकीय इंटर कॉलेज झांसी को संकलन केंद्र बनाया है।


3412 कक्ष निरीक्षकों की लगी ड्यूटी
कुल 3412 शिक्षकों की कक्ष निरीक्षक में ड्यूटी लगाई गई है। 2017 माध्यमिक शिक्षा परिषद के शिक्षक हैं। 1395 बेसिक शिक्षा परिषद के शिक्षक हैं। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से कक्ष निरीक्षकों के लिए आईडी कार्ड क्यूआर कोड के साथ जारी किए गए हैं।


कंट्रोल रूम के लिए पर्यवेक्षक
परीक्षा के लिए डीआईओएस कार्यालय में कंट्रोल रूम तैयार हो गया है। किसी भी समस्या पर 0510-2472636 नंबर पर कंट्रोल रूम से समाधान ले सकते हैं। इसके साथ ही कंट्रोल रूम के पर्यवेक्षक एसडीएम न्यायिक मऊरानीपुर सना अख्तर मंसूरी को बनाया गया है।
विज्ञापन




वर्जन
परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा के लिए शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन के अफसरों की ड्यूटी लगाई गई है। संकलन केंद्र और उप संकलन केंद्र भी बना दिए गए हैं। परीक्षा केंद्रों पर 24 घंटे प्रशासन की नजर रहेगी। - राजेश कुमार सिंह, डीआईओएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें