झांसी। प्रयागराज बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा, प्री-बोर्ड परीक्षा और प्रयोगात्मक परीक्षा की तिथि और कार्यक्रम जारी किए जा चुके हैं। जनपद के 74 केंद्रों पर हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के कुल 49256 विद्यार्थी परीक्षा देंगे।
माध्यमिक शिक्षा परिषद के जारी शैक्षिक कैलेंडर के अनुसार प्री-बोर्ड परीक्षाएं फरवरी के दूसरे सप्ताह में शुरू होनी थीं। जबकि बोर्ड परीक्षाएं मार्च में शुरू होनी थीं। लेकिन बोर्ड प्री-बोर्ड परीक्षाएं लगभग एक माह पहले 16 से 20 जनवरी में कराने के निर्देश जारी किए। बोर्ड परीक्षाएं 16 फरवरी से शुरू हो रही हैं। जिसका कार्यक्रम भी जारी किया जा चुका है। इसी बीच 21-28 जनवरी के बीच प्रयोगात्मक परीक्षा भी होनी है। प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए परिषद द्वारा ही पर्यवेक्षक नियुक्त किए जाने हैं, जिसकी सूची अब तक जारी नहीं की गई है। डीआईओएस ओपी सिंह ने बताया कि प्री-बोर्ड परीक्षा कराने के लिए स्कूलों को आदेशित किया जा चुका है। साथ ही प्रयोगात्मक परीक्षा की तैयारी कराने के लिए स्कूलों को निर्देशित किया है।
बता दें कि जिले में माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा 301 विद्यालय संचालित हो रहे हैं। इसमें जिसमें हाईस्कूल में कुल 24812 विद्यार्थी हैं, जिसमें से संस्थागत 24637 विद्यार्थी और व्यक्तिगत 175 विद्यार्थी परीक्षा शामिल है। वहीं इंटरमीडिएट में कुल 24444 विद्यार्थी हैं, जिसमें से संस्थागत 23169 और 1275 विद्यार्थी शामिल हैं। जनपद के 301 में से 75 स्कूलों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। जिनपर बोर्ड परीक्षाएं 16 फरवरी से आयोजित होंगी।
इस सत्र के पंजीकृत कुल 49256 विद्यार्थी हैं। इन विद्यार्थियों में हाईस्कूल के कुल 24812 में से 13715 बालक है, और 11095 बालिकाएं परीक्षा में बैठेंगे। जबकि इंटरमीडिएट के कुल 24444 विद्यार्थियों में से 13601 बालक और 10843 बालिकाएं परीक्षा में बैठेंगी।