भारी गहमागहमी के बीच शनिवार को झांसी जनपद के 6 ब्लॉकों में ब्लॉक प्रमुख पद के लिए मतदान कराया गया। मतदान के तुरंत बाद मतगणना हुई और परिणाम भी घोषित कर दिए गए। इनमें तीन सीटों पर भाजपा को कामयाबी मिली, जबकि एक सीट पर सपा और 2 सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार जीत हासिल करने में कामयाब रहे।
विज्ञापन
भाजपा उम्मीदवार रचना राजपूत ने बड़ागांव ब्लॉक से, चिरगांव ब्लॉक से राजकांतेश एवं मऊरानीपुर से आनंद सिंह विजयी घोषित किए गए। सपा की प्रभादेवी मोंठ ब्लॉक से जीत हासिल करने में कामयाब हुईं। बबीना ब्लॉक से निर्दलीय बबीता पंजाब सिंह एवं बामौर ब्लॉक से निर्दलीय चंद्रभान ने जीत हासिल की। इससे पहले दोपहर 11 बजे से 3 तक चला मतदान शांतिपूर्ण रहा। छिटपुट बहस एवं विवाद को छोड़कर कहीं कोई अप्रिय घटना नहीं हुई।
उधर, ललितपुर जनपद में तालबेहट ब्लॉक में हुए चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को जीत हासिल हुईऱ्। ललितपुर जिले में सभी छह ब्लॉकों की सीटों पर भाजपा का कब्जा हो गया है।