फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जो समझे विकास की जिम्मेदारी, उसे देंगे पहरेदारी

Thu, 19 Jan 2017 01:22 AM IST
jhansi
विज्ञापन
श्‍ापथ्‍ा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
अमर उजाला के शत-प्रतिशत मतदान अभियान के तहत बुधवार को महानगर के बिपिन बिहारी महाविद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं और विद्यार्थियों ने मतदान करने की शपथ ली। छात्रों ने स्पष्ट किया कि वह वोट देकर उसी को अपना पहरेदार बनाएंगे, जो विकास की जिम्मेदारी समझे।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के अंतर्गत बुंदेलखंड में चौथे चरण का मतदान 23 फरवरी को होगा। शत प्रतिशत मतदान हो, इसके लिए अमर उजाला ने अभियान चलाया है। प्रत्येक दिन अभियान से विद्यार्थियों और समाज के  सभी वर्गों के सदस्यों को जोड़ा जा रहा है। इसी क्रम में अमर उजाला ने बिपिन बिहारी महाविद्यालय में शिक्षकों और छात्र छात्राओं को मतदान करने के लिए प्रेरित किया।

खिचड़ी है हमारा समाज
हमारा समाज खिचड़ी जैसा है, जिसमें सभी धर्म और संस्कृति के लोग शताब्दियों से रहते आ रहे है। भले ही राजनीतिक पार्टियां द्वेष फैलाती है, लेकिन जरूरत है कि सभी मतदाता अपने देश के विकास के लिए मतदान अवश्य करें।
विज्ञापन

डा. एमएम पांडेय, प्राचार्य

साफ सुथरी छवि का उम्मीदवार पसंद
कई कॉलेजों में प्रेक्टिकल लैब और संसाधन भी नहीं है। ग्रामीण क्षेत्रों में तो कई लड़कियां पढ़ ही नहीं पाती हैं। महानगरों में भी उन्हें असुरक्षा महसूस होती है। मतदान करते समय नजर अच्छी छवि के उम्मीदवार पर होगी।
दीपशिखा वर्मा, छात्रा

विकास करने वाला प्रतिनिधि चाहिए
शिक्षा के क्षेत्र में विदेश में कई नई टेक्नोलॉजी छात्र - छात्राओं को उपलब्ध है। लेकिन, कई स्कूल-कॉलेज अभी अपडेट नहीं हैं। हमारा प्रतिनिधि ऐसा हो, जो शिक्षा और व्यापार में क्षेत्र का विकास कर युवाओं को लाभ दिलाए।
पूर्णिमा सिंह, छात्रा

अपनी जिम्मेदारी को समझे
आगामी विधायक ऐसा होना चाहिए, जो अपनी विधायक निधि का महत्व समझे। कई उम्मीदवार विकास के वादे तो खूब करते है, लेकिन जीतने के बाद वह अपनी विधायक निधि ही सही जगह खर्च नहीं कर पाते है।
मानवेंद्र तिवारी, छात्र
 
जाति-धर्म का भेद न करें
हमें ऐसा विधायक चाहिए जो जनता में जाति और धर्म के नाम पर भेद न करे। वह बिना किसी पक्षपात के सभी जगह विकास कार्य कराए, जिसका लाभ हर वर्ग के लोगों को मिल सके।
विज्ञापन

अंकित कुमार छात्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें