फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: अकुशल श्रमिकों को अब मिलेगी न्यूनतम 13006 रुपये मजदूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। नोएडा में हुए श्रमिक आंदोलन के बाद सरकार ने श्रमिकों के लिए न्यूनतम मजदूरी दर पुनरीक्षित कर दी है। नई पुनरीक्षित दरों के मुताबिक अब झांसी में अकुशल श्रमिकों को भी न्यूनतम हर माह 13006 रुपये मजदूरी मिल सकेगी। वहीं, कुशल कामगारों को न्यूनतम 16025 रुपये मजदूरी दी जाएगी। यह दरें एक अप्रैल से लागू की गई हैं।
उप श्रम आयुक्त किरन मिश्रा ने बताया कि औद्योगिक इकाइयों में अशांति के बाद नियोक्ताओं और कर्मकारों के प्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक एवं उच्च स्तरीय समिति की रिपोर्ट के आधार पर यह नई दरें तय की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूनतम मजदूरी अधिनियम 1948 के तहत उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के आधार पर मजदूरी की दरें पुनरीक्षित की गईं। झांसी समेत नगर निगम वाले जनपदों में अकुशल श्रमिकों की मजदूरी 12,241 रुपये और 765 रुपये महंगाई भत्ता सहित कुल 13,006 रुपये निर्धारित की गई है। अर्द्ध कुशल श्रमिकों के लिए यह 13,464 रुपये मूल वेतन और 842 रुपये भत्ते सहित 14,306 रुपये एवं कुशल श्रमिकों के लिए 15,082 रुपये वेतन और 943 रुपये भत्ते सहित कुल 16,025 रुपये तय की गई है। वहीं, ललितपुर समेत अन्य जनपदों में अकुशल श्रमिकों को 11,629 रुपये वेतन और 727 रुपये भत्ते सहित 12,356 रुपये मिलेंगे। अर्द्ध कुशल श्रमिकों की मजदूरी 12,791 रुपये और 799 रुपये भत्ते सहित 13,590 रुपये तथा कुशल श्रमिकों की मजदूरी 14,328 रुपये और 896 रुपये भत्ते सहित कुल 15,224 रुपये निर्धारित की गई है। ईंट भट्ठों पर काम करने वाले श्रमिकों पर यह व्यवस्था लागू नहीं होगी। उप श्रम आयुक्त का कहना है कि नई दरें अंतरिम राहत के रूप में तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें