फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व विद्यालय में मनमौजी का माहौल

Fri, 22 Jan 2016 12:51 AM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। विश्वविद्यालय की कर्मचारियों की कार्यप्रणाली कुछ यूं है कि साहब यानी कुलपति तो समय से ड्यूटी पर पहुंच जाते हैं लेकिन मातहत अपने हिसाब से आते और जाते हैं। कुलपति के निरीक्षण के दौरान यह बात उजागर हुई।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को सुबह पौने ग्यारह बजे कुलपति प्रो. सुरेंद्र दुबे ने प्रशासनिक भवन का औचक निरीक्षण किया। वीसी ने भूतल से लेकर हर तल पर जाकर विभागों की स्थिति का जायजा लिया। हर विभाग में कई कर्मचारी कुलपति को नदारद मिले, इस पर उन्होंने नाराजगी भी जताई।

वित्त विभाग में सबसे अधिक कर्मचारी अनुपस्थित मिले। कुलपति ने कहा कि जो कर्मचारी अनुपस्थित मिले हैं, उनका स्पष्टीकरण तलब किया गया है। सभी को ड्यूटी समय के अनुसार आना और जाना पड़ेगा। जो भी नियमों की अनदेखी करेगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


गौरतलब है कि विश्वविद्यालय के कई शिक्षक, कर्मचारी 12 बजे के बाद ड्यूटी पर आते हैं और दो बजते ही चले जाते हैं। अब कुलपति अचानक ही अन्य विभागों का भी निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें