फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: केंद्रीय मंत्री ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
ओरछा। केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने आजादपुरा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र में सेवा संकल्प अभियान की गतिविधियों की समीक्षा की। मंत्री ने महिलाओं और बच्चों से संवाद किया। उन्होंने डिजिटल माध्यम से पढ़ाई के लिए लगी टीवी स्क्रीन और दीवार पर फल-सब्जियों व चार्ट से दी जा रही शिक्षा की सराहना की। बच्चों के भोजन व व्यवस्था का भी जायजा लिया। मंत्री ने कार्यकर्ताओं को नियमित रूप से गुणवत्तापूर्ण व पौष्टिक नाश्ता और भोजन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बच्चों का बेहतर स्वास्थ्य, सर्वांगीण विकास और कुपोषण से मुक्ति सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि राजेश पटेरिया समेत अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें