फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: अमरपुर मंडी के सामने ट्रक की टक्कर से अज्ञात व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दुर्घटना में शामिल ट्रक और मृत व्यक्ति की शिनाख्त में जुटी पुलिस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। नेशनल हाईवे-44 पर सोमवार की सुबह अमरपुर मंडी के सामने हाईवे-44 पर ट्रक ने व्यक्ति को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौत हो गई। पुलिस मृतक की शिनाख्त के प्रयास में जुटी हुई है। सूचना पर चौकी अमरपुर मंडी प्रभारी मनीष शुक्ला मौके पर पहुंचे और घायल को हाईवे एंबुलेंस की मदद से मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की उम्र करीब 40-45 वर्ष है और वह लाल तौलिया सिर से बांधे था। काली फुल बांह की टीशर्ट और जींस पैंट पहने हुए है।
विज्ञापन

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की और मृतक की पहचान कराने के प्रयास में जुटी गई है। इसके साथ दुर्घटना को अंजाम देने वाले ट्रक की पहचान करने में पुलिस जुटी है। सीओ सदर सुनील भारद्वाज ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक की शिनाख्त का प्रयास कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें