फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: पति के प्रेम प्रसंग से दुखी पत्नी ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। बबीना थाना इलाके में पति के प्रेम प्रसंग से दुखी होकर एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की मां ने बताया कि पति के प्रेम प्रसंग की जानकारी होने के बाद से उनकी बेटी परेशान रहने लगी थी। इसलिए उसने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी हुई है।
गांव बरौदा की रोशनी (24) की शादी सात साल पहले ललितपुर में तालबेहट के बम्हौली निवासी सुनील राजपूत से हुई थी। दंपती अपनी दो बेटियों के साथ बीएचईएल में एक किराये के मकान में रहते थे। मां केसर देवी ने बताया कि बेटी रोशनी तकरीबन पंद्रह दिन पहले मायके आई थी। घर पर वह खाना नहीं खा रही थी, बस रोती ही जा रही थी। पूछने पर उसने कुछ नहीं बताया। इस पर उसकी सास को फोन किया तो पता चला कि दामाद का एक अविवाहित युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा है।
विज्ञापन

इसके बाद बेटी ने रोते हुए बताया था कि पति ने धमकी दी है कि किसी को कुछ बताने पर वह आत्महत्या कर लेगा। इसके चलते वह चुप्पी साधे रही। लेकिन, पति के प्रेम प्रसंग की जानकारी होने के बाद से बेटी परेशान रहने लगी थी। बेटी सप्ताह भर पहले ससुराल चली गई थी। सोमवार सुबह ससुराल से फोन पर रोशनी के फांसी लगाने की जानकारी दी गई। मेडिकल पहुंचने पर उसका शव मोर्चरी में रखा मिला। बता दें कि मृतका की चार साल और दो साल की दो बेटियां हैं। मां की मौत के बाद से बेटियों का बुरा हाल है।
विज्ञापन

बबीना थानाध्यक्ष अरुण तिवारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का है। हालांकि, शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, इस मामले में तहरीर नहीं आई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें