अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। सोलर एनर्जी के मामले में प्रदेश में सबसे ज्यादा निवेश झांसी में होगा। यहां एक कंपनी ही 70 हजार करोड़ रुपये का निवेश करने जा रही है। कंपनी की ओर से यहां सोलर पावर प्लांट लगाने के लिए सरकार को प्रस्ताव दिया गया है। एमओयू साइन होने के बाद सोलर पार्क की स्थापना की दिशा में कवायद शुरू कर दी जाएगी। बता दें कि सौर ऊर्जा उत्पादन के लिहाज से झांसी का वातारण एकदम अनुकूल है।
झांसी में पड़ने वाली तीखी धूप और यहां का गर्म वातावरण सौर ऊर्जा उत्पादन की दृष्टि से देश में सबसे उपयुक्त माना जाता है। यहां धूप का रेडिएशन देश के अन्य स्थानों की तुलना में कई गुना अधिक होता है। यही वजह है कि यहां सोलर पावर प्लांट स्थापित करने के लिए कंपनियां आगे आ रहीं है। हाल ही में कंपनी ग्रीनको प्राइवेट लिमिटेड की ओर से यहां सोलर पावर प्लांट स्थापित करने का प्रस्ताव शासन को दिया गया। कंपनी यहां 70 हजार करोड़ रुपये की धनराशि निवेश करने वाली है। एमओयू साइन होने के बाद कंपनी प्लांट की स्थापना की दिशा में काम शुरू कर देगी। कंपनी ग्रामीणों से जमीन क्रय नहीं करेगी, बल्कि लीज पर लेगी।
000000
इन प्लांटों की स्थापना का भी चल रहा है काम -
- कंपनी ईशा रेज गरौठा के अस्ता गांव में 15 मेगावाट का सोलर पावर प्लांट स्थापित कर रही है। इसके लिए यहां 150 करोड़ रुपये का निवेश किया जा रहा है।
- कंपनी फोर्थ पार्टनर बबीना में 100 मेगावाट का सोलर पावर प्लांट बना रही है। 300 एकड़ जमीन पर 1200 करोड़ के निवेश से प्लांट की स्थापना का काम शुरू किया जा रहा है।
- कंपनी एम प्लस सोलर 150 एकड़ जमीन पर 300 करोड़ रुपये की लागत से 50 मेगावाट को सोलर प्लांट बना रही है।
- टुस्को लिमिटेड गरौठा तहसील की 350 एकड़ जमीन पर 600 मेगावाट का सोलर प्लांट बना रही है। इसके लिए कंपनी की ओर से 3430 करोड़ रुपये का निवेश किया जा रहा है।
- एनसोर्स एनर्जी 600 करोड़ रुपये की लागत से 150 एकड़ जमीन पर सोलर पावर प्लांट लगा रही है।
000000
फोटो
सोलर एनर्जी के उत्पादन की दृष्टि से देश के अन्य हिस्सों के मुकाबला झांसी का वातावरण एकदम अनुकूल है। यही वजह है कि एक के बाद एक कंपनी यहां अपनी इकाई लगाने के लिए आगे आ रही है। यहां कंपनियों को सभी सहूलियतें उपलब्ध कराई जा रहीं हैं।
- मनीष चौधरी, उपायुक्त उद्योग