फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुशल अधिवक्ता बनने के लिए विधिक प्रक्रिया समझना जरूरी : ईशा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने सोमवार को एलएलबी एवं एलएलएम के छात्र-छात्राओं के लिए एक माह तक चलने वाले समर इंटर्नशिप प्रोग्राम की शुरुआत की। जनपद न्यायाधीश कमलेश कच्छल के निर्देश पर हुए कार्यक्रम में विषय विशेषज्ञों ने विधिक जानकारी दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव ईशा त्रिपाठी ने कहा कि किताबी ज्ञान के साथ-साथ जमीनी स्तर पर विधिक प्रक्रियाओं को समझना एक कुशल अधिवक्ता बनने के लिए बेहद जरूरी है। बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने छात्र-छात्राओं को समिति की कार्यप्रणाली और उद्देश्यों के बारे में बताया। उन्होंने देखरेख और संरक्षण की आवश्यकता वाले बच्चों के कानूनी अधिकारों, उनके पुनर्वास तथा समिति की भूमिका पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

विशिष्ट वक्ता के रूप में उपस्थित चीफ लीगल ऐड डिफेंस काउंसिल प्रतीक समाधिया ने छात्र-छात्राओं को कानून की तकनीकी व व्यावहारिक बारीकियों की विस्तृत जानकारी दी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के वरिष्ठ सहायक आदिल जाफरी ने जानकारियां साझा कीं। इस मौके पर अजितेंद्र तिवारी, दीपक मणि त्रिपाठी, अजय राठौर, रागिब अली, देवेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें