फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: मनरेगा के तहत आज से 21 ग्राम पंचायत में बनेंगे ग्राम वन

विज्ञापन
विज्ञापन
एक माह में बनाकर करना है तैयार, लगेगी फेसिंग बनेगा प्रवेश द्वार
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। मनरेगा के तहत शनिवार से 21 ग्राम पंचायत में ग्राम वन बनना शुरू हो जाएगा। इनमें पौधरोपण के बाद चारों तरफ फेंसिंग होगी और प्रवेश द्वार बनेगा। ग्राम वन के अंदर ग्रामीणों के सैर करने की भी व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन

डीसी मनरेगा शिखर श्रीवास्तव ने बताया सभी ग्राम वन के अंदर 37200 फलदार और छायादार पौधे रोपित किए जाएंगे। इसे बनाने का काम शनिवार से शुरू हो जाएगा, जो एक माह में पूरा होगा। उन्होंने बताया कि बबीना की ग्राम पंचायत मानपुर, बड़ागांव की फुटेरा, विरगुवां, वचावली, बामौर की टहरौरा, बामौर, मडोरी, नागर, बंगरा की भकोरो, पचौरो, चिरगांव की वनगुवां, धवारा, बारी बुजुर्ग, बरौल चंदवारी, गुरसराय की बंकापहाड़ी, टहरौली किला, मऊरानीपुर की खिलारा, स्यावनी खुर्द तथा मोंठ की टाडा, बम्रौली ग्राम पंचायत में ग्राम वन बनाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि पौधरोपण के बाद चारों तरफ फेंसिंग करके गेट लगाया जाएगा। ऐसी व्यवस्था की जाएगी कि ग्रामीण इसमें सैर के लिए जा सकें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें