फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: अनियंत्रित ट्रक चौराहे को तोड़ता हुआ हाईगेज से टकराया, चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। बुधवार की सुबह सीपरी बाजार थाना इलाके में हुए हादसे में अनियंत्रित ट्रक चौराहे को तोड़ता हुआ रेलवे के हाईगेज से टकरा गया। घटना में ट्रक चालक की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद ट्रक चालक का शव परिजनों के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के पोरसा थाना क्षेत्र के किर्रायच खोड़ गांव निवासी अमित सिंह तोमर (35) ट्रक चलाता था। भतीजे विकास ने बताया कि मंगलवार रात को चाचा ट्रक में आलू लोड कर बंगलुरु के लिए निकले थे। बुधवार सुबह करीब चार बजे वह झांसी के गणेश चौराहे पर पहुंचे तो एक डंपर ने टक्कर मार दी। इसके बाद ट्रक अनियंत्रित हो गया और चौराहे को तोड़ते हुए रेलवे क्रॉसिंग के हाईगेज से टकरा गया। इससे ट्रक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में अमित सिंह तोमर की मौत हो गई। भतीजे ने बताया कि चाचा अमित की शादी नहीं हुई थी। वह दो भाइयों में छोटे थे, उससे छोटी एक बहन है। उनके पिता खेती करते हैं।
विज्ञापन

बता दें कि गणेश चौराहे पर दिन भर भारी भीड़ बनी रहती है। गनीमत रही कि हादसा अलसुबह हुआ, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें