फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: बीयू की शिक्षक चयन प्रक्रिया पर एबीवीपी ने खड़े किए सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में जारी शिक्षक चयन प्रक्रिया पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने सवाल खड़े किए हैं। परिषद की ओर से चयन प्रक्रिया में अनियमितताएं बरतने का आरोप लगाया गया है। इसके विरोध में विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता बृहस्पतिवार से अनिश्चितकालीन अनशन की शुरुआत करेंगे।
विज्ञापन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सुयश शुक्ला ने बताया कि बुंदेलखंड विश्वविद्यालय ने 175 पदों पर नियुक्ति के लिए विज्ञापन जारी किया था। इस विज्ञापन के विरोध में उच्च न्यायालय में मुकदमा दायर किया गया था, जिसके बाद उच्च न्यायालय ने बीयू प्रशासन को दो माह में सभी प्रकरणों का निस्तारण करने का आदेश दिया था। लेकिन, बीयू प्रशासन उच्च न्यायालय के आदेश को ताक पर रखते हुए नियुक्ति प्रक्रिया शुरू कर चुका है और इस प्रक्रिया में अनियमितताएं बरती जा रहीं हैं। हर्ष शर्मा ने बताया कि अनियमितताओं की शिकायत गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत की ओर से भी की गई थी। हर्ष जैन ने कहा कि इलेक्ट्रो कम्यूनिकेशन डिपार्टमेंट में भी लिखित परीक्षा में शीर्ष स्थान प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को साक्षात्कार में नहीं बुलाया गया। हर्ष कुशवाहा ने बताया कि नियुक्ति प्रक्रिया में बरती जा रहीं अनियमितताओं के विरोध में बृहस्पतिवार से विद्यार्थी परिषद अनिश्चितकालीन अनशन की शुरुआत की करेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें