फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: गहरे गड्ढे में गिरी बेकाबू बस, पांच की हालत नाजुक

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। शनिवार सुबह टहरौली से निवाड़ी जा रही बस हाटी-नोटा गांव के पास अनियंत्रित होकर गहरे गड्ढे में पलट गई। बस में सवार तीस से अधिक लोग घायल हो गए। पांच की हालत नाजुक बताई जा रही। घायलों को मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

टहरौली से प्राइवेट बस सुबह करीब आठ बजे निवाड़ी के लिए रवाना हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बस जैसे ही हाटी से नोटा गांव के बीच पहुंची, उसी समय संकरी पुलिया पर सामने से दूसरी बस आ गई। उसे बचाने के चक्कर में बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरे गड्ढे में पलट गई। बस में सवार यात्री उसके अंदर फंस गए। उनके बीच चीख-पुकार मच गई। पुलिस भी पहुंची। आसपास के लोगों की मदद से यात्रियों को बाहर निकाला गया। रविंद्र (20) पुत्र पूरन कुशवाहा, सावित्री (45) पत्नी जगदीश, नन्ही देवी (55) पत्नी बाबू, माना देवी (54) पत्नी रामेश्वर, जगदीश (45) निवासी झाकरी गंभीर रूप से घायल हो गए। टहरौली सीओ अजय कुमार श्रोतिय के मुताबिक सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। उधर, हादसे के बाद से परिवार के लोग भी रोते-बिलखते पहुंच गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें