फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: मां से झगड़ा करने के बाद बेतवा में युवक ने लगाई छलांग

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन



झांसी। मां से झगड़ा करने के बाद सिरफिरे युवक ने उफनाती बेतवा में छलांग लगा दी। पुल पर मौजूद लोग युवक को रोकते रहे लेकिन, उसने नदी में छलांग लगा दी। नदी में मौजूद गोताखोरों ने स्टीमर की मदद से उसे बाहर निकाल लिया। पुलिस युवक को थाने लाकर पूछताछ कर रही है। युवक के नदी में कूदने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

बरुआसागर के घसरपुरा मोहल्ला निवासी पंकज कुशवाहा (19) पुत्र बबलेश कुशवाहा अपनी मां के साथ रहता है। उसके पिता की कई साल पहले मौत हो चुकी है। पड़ोसियों का कहना है कि पंकज अक्सर किसी न किसी बात पर मां से झगड़ा करता रहता है। शनिवार दोपहर भी उसका मां से विवाद हो गया। नाराज होकर पंकज घर से बाहर निकल आया। मां भी उसे मानने के लिए उसके पीछे भागी।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक सीधे नोट घाट पुल पर जा पहुंचा और रेलिंग पर खड़ा हो गया। वह नदी में कूदने की बात कह रहा था। पुल पर मौजूद लोग उसे काफी देर तक मनाते रहे लेकिन, वह मानने को तैयार नहीं था। थोड़ी देर बाद युवक ने नदी में छलांग लगा दी। पुल के नीचे बेतवा में बोट क्लब के गोताखोर मौजूद थे। स्टीमर के जरिये उन लोगों ने युवक को नदी से बाहर निकाल लिया। बरुआसागर पुलिस भी पहुंची। थाना प्रभारी दिनेश कुरील के मुताबिक युवक अक्सर मां से झगड़ा करता था। कुछ दिन पहले मां शिकायत लेकर थाने पहुंची थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें