फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाचा ने बेच दी जमीन, भतीजे ने की खुदकुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
चिरगांव। चाचा द्वारा अपने हिस्से की जमीन बेचने से दुखी भतीजे ने पेड़ से लटककर खुदकुशी कर ली। घटना सोमवार सुबह दस बजे की है। मृतक की जेब से सुसाइड नोट भी निकला है। जिसमें चाचा द्वारा जमीन बेचने से दुखी होकर उसने खुदकुशी की बात कही है।
विज्ञापन

चिरगांव थाना क्षेत्र के ग्राम मुड़ेई निवासी 45 वर्षीय हरकिशुन पाल पुत्र जुगल किशोर सोमवार की सुबह खेत पर गया था। वहां पर लगे आम के पेड़ पर फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। जब वह काफी देर तक घर लौटकर नहीं आया तो परिजनों ने उसकी खोजबीन की। खेत में पहुंचे लोगों ने देखा कि उसका शव पेड़ से लटक रहा है । इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की जेब से सुसाइड नोट भी निकला, जिसमें चाचा हरवंश द्वारा अपने हिस्से की जमीन बेचने तथा खरीदारों द्वारा आकर धमकाने का जिक्र किया गया है।
मृतक के पुत्र हरीकांत पाल ने बताया कि उसके चाचा हरवंश अविवाहित थे, वह उनके पास ही रहते थे। उन्होंने अपने हिस्से की जमीन कुछ समय पूर्व वसीयत कर दी थी। बाद में वह मध्य प्रदेश के सालौन भरौली में अपने मामा के यहां रहने लगे थे। हम जब भी उन्हें लेने जाते तो वह नहीं भेजते थे। उसने बताया कि एक सप्ताह पूर्व उसके रिश्तेदारों ने चाचा द्वारा की गई वसीयत को कटवाकर उनके हिस्से की जमीन को बेच दिया। रविवार की शाम कुछ लोग खेत पर आए तथा कहा कि जमीन खाली कर दो । उन्होंने खरीद ली है। जिस पर उनको धमकाया भी गया। जिससे परेशान होकर उन्होंने खुदकुशी कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें