झांसी के वीरांगना नगर निवासी अनुराग आर्या की पत्नी ज्योति (25) का शव रविवार को घर में ही फंदे पर लटका हुआ मिला था। मृतका के पिता भिंड के अमारा निवासी शिवशंकर ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी की शादी इसी साल तीन मई को की थी।
शादी में 30 लाख रुपये खर्च किए थे। लेकिन, शादी के बाद से ही बेटी को कार की मांग को लेकर प्रताड़ित किया जाने लगा था। इससे तंग आकर बेटी पिछले दो माह से मायके में रह रही थी।
करवा चौथ के दो दिन पहले ही वो ससुराल आई थी। ससुरालियों पर बेटी की हत्या कर शव फंदे पर टांगने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी हुई है।