फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: हादसे में मामा की मौत, भांजा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मोंठ। बम्हरौली कट के पास हाईवे पर मंगलवार को एक सड़क हादसा हुआ। अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर उसे झांसी रेफर कर दिया गया। झांसी के खुशीपुरा निवासी रिंकू वर्मा अपने मामा रिंकी वर्मा के साथ एरच जा रहे थे। बम्हरौली हाईवे कट के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मारी। हादसे में रिंकी वर्मा (32) को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। रिंकू वर्मा को प्राथमिक उपचार के बाद झांसी रेफर किया गया। कोतवाल धर्मेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे थे। कोतवाल के अनुसार टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें