फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 की आरती तो 22 का था मिथुन: जहर खाकर चाचा-भतीजी ने दी जान, सड़क किनारे मिली लाश; घरवाले बोले- हमें तो..

Sat, 12 Oct 2024 08:09 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी

सार

झांसी सीमा से सटे पिछोर निवासी आरती (20) एमए की छात्रा थी। रिश्ते में लगने वाला चाचा मिथुन (22) ग्वालियर में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करता था।
विज्ञापन
चाचा-भतीजी ने जहर खाकर दी जान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछोर (मप्र) में चाचा-भतीजी ने जहर निगलकर जान दे दी। दोनों अचेत हाल में झांसी स्थित मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। परिजन उनके एक साथ जहर निगलने की वजह नहीं बता सके। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन

झांसी सीमा से सटे पिछोर निवासी आरती (20) एमए की छात्रा थी। रिश्ते में लगने वाला चाचा मिथुन (22) ग्वालियर में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करता था। परिजनों के मुताबिक, मिथुन दशहरे की छुट्टी मनाने गांव आया था। बृहस्पतिवार दोपहर आरती और मिथुन किसी काम से जाने की बात कहकर अलग-अलग निकले थे। 

काफी देर तक आरती के न लौटने पर परिजनों ने उसे कॉल किया तो राहगीरों ने फोन रीसिव कर बताया कि आरती एवं मिथुन ने जहर निगल लिया है। दोनों अचेत हाल में सड़क किनारे पड़े हैं। परिजन भी पहुंच गए। 
विज्ञापन

अचेत हाल में दोनों मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराए गए। आज दोनों ने दम तोड़ दिया। उनकी मौत से परिवार में कोहराम मचा है। परिजन उनके एक साथ जहर निगलने की वजह नहीं बता सके। पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें