फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: बाइकों की भिड़ंत में चाचा-भतीजे घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मोंठ। समथर थाना इलाके के ग्राम सदका रोड के पास दो बाइकों में आमने-सामने भिड़ंत हो गई, जिससे एक बाइक पर सवार चाचा-भतीजे घायल हो गए। समथर निवासी हरिसिंह अपने भतीजे राम सिंह के साथ मध्यप्रदेश के ग्राम सदका में काम करने गए थे। वहां से दोनों वापस लौट रहे थे। इसी बीच रास्ते में पुलिया के पास सामने आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। आसपास जमा हुए लोगों ने आनन-फानन दोनों को मोंठ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें