फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: ससुर ने किया बहू के साथ दुष्कर्म का प्रयास, विरोध करने पर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
दतिया। बसई थाना क्षेत्र के एक ग्राम में शुक्रवार शाम को एक महिला के साथ उसके ससुर ने दुष्कर्म करने का प्रयास किया। घटना के वक्त महिला घर में अकेली थी। महिला के चिल्लाने पर आरोपी ससुर ने उसके साथ मारपीट की। शनिवार को महिला ने आरोपी ससुर पर मामला दर्ज कराया।
विज्ञापन

एक ग्राम निवासी 24 वर्षीय महिला ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार को शाम करीब साढे पांच बजे वह घर पर अकेली थी, उसका पति गांव से बाहर मजदूरी करने के लिए गया है। परिवार के अन्य लोग गांव में ही रहते हैं। वह घर में काम कर रही थी तभी उसका ससुर पीछे के रास्ते उसके कमरे में घुस आया और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। चिल्लाने पर आरोपी ससुर मारपीट कर वहां से भाग निकला। पुलिस ने आरोपी ससुर पर मामला दर्ज कर उसकी तलाश प्रारंभ कर दी है।





ईंट भट्टे पर दो पक्षों में मारपीट, क्रॉस मामला दर्ज

दतिया। गोराघाट थाना क्षेत्र के भदोना मौजा में शनिवार को दोपहर में ईंट भट्टे में किसी बात को लेकर जाटव और रावत समाज के लोगों के बीच मारपीट हो गई। इस दौरान दोनों पक्ष के लोगों ने एक-दूसरे पर लाठी डंडे चलाए। इस घटना में दोनों पक्ष के लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से क्रॉस मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

ग्राम भदौना में संजय के खेत में ईंट भट्टा लगा है। शनिवार को दोपहर में संजय रावत का ईंट भट्टा पर विनोद के परिवार से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसमें दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों ने लाठी व डंडे भी चलाए। जिसमें ंदोनों पक्ष के लोग घायल हो गए। रिपोर्ट पर पुलिस ने एक पक्ष के संजय रावत और रतेंद्र रावत निवासी भदौना एवं दूसरे पक्ष के विनोद और मनोज जाटव निवासी बड़ौनकलां के खिलाफ मारपीट, जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें