फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road Accident: झांसी में दो बाइकों की सीधी टक्कर, हादसे में चाचा-भतीजा की मौत, दूसरी बाइक पर सवार दो युवक जख्मी 

Mon, 30 May 2022 07:39 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, झांसी

सार

चाचा निसार व उसका भतीजा शहजाद रविवार शाम करीब छह बजे दोनों बाइक से खेत में मजदूरों को खाना देने को निकले थे। गांव से निकल कर जैसे ही वह दोनों मुख्य सड़क पर आए सामने से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक से उनकी बाइक की भिड़ंत हो गई। जिसमें दोनों की मौत हो गई। 
 
विज्ञापन
मृतक चाचा व भतीजा (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी में मोंठ के साकिन गांव के पास सड़क हादसे में चाचा-भतीजा की मौत हो गई। दोनों एक बाइक पर सवार होकर मजदूरों को खाना देने जा रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से टकरा गई। हादसे में घायल चाचा-भतीजा को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक मोंठ निवासी निसार (52) पुत्र इमाम खान व उसका भतीजा शहजाद (35) पुत्र आजाद खेती-बाड़ी का काम करते थे। रविवार शाम करीब छह बजे दोनों बाइक से खेत में मजदूरों को खाना देने को निकले थे। गांव से निकल कर जैसे ही वह दोनों मुख्य सड़क पर आए सामने से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक से उनकी बाइक की भिड़ंत हो गई। इसमें निसार एवं शहजाद दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

दूसरी बाइक पर सवार दो युवकों को भी मामूली चोट आई लेकिन, दोनों युवक हादसे के तुरंत बाद वहां से फरार हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों की सूचना पर परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए। घायलों को पहले मोंठ स्थित अस्पताल ले जाया गया। उनकी नाजुक हालक देखकर डॉक्टरों ने दोनों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। रविवार देर-रात ही इनको मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। यहां कुछ देर बाद चाचा निसार की मौत हो गई जबकि सोमवार सुबह भतीजा शहजाद ने भी दम तोड़ दिया। उनकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया। शहजाद घर का इकलौता बेटा था जबकि निसार के दो बेटे एवं तीन बेटियां हैं। इनमें से एक बेटे एवं दो बेटियों की पहले शादी हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें