फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल-खेल में गई जान: ढलान पर खड़े ट्रैक्टर का न्यूट्रल किया गियर, कुएं में गिरने से चाचा-भतीजे की मौत; भाई घायल

Mon, 17 Jun 2024 09:57 PM IST
श्याम जी. संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर/मड़ावरा

सार

ललितपुर जिले में खेल-खेल में ट्रैक्टर का गियर न्यूट्रल होने से ट्रैक्टर कुएं में गिर गया। इस दौरान चाचा-भतीजे की मौत हो गई, जबकि भाई गंभीर रूप से घायल हो गया।
 
विज्ञापन
Dead body demo - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गिरार थाना क्षेत्र  में खेल-खेल में ट्रैक्टर का गियर न्यूट्रल करने से चढ़ान पर खड़ा ट्रैक्टर कुएं में गिर गया। इससे चाचा-भतीजे की मौत हो गई, जबकि भाई गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन


गिरार थाना क्षेत्र के कुर्रट गांव निवासी भरत (16) रविवार देर शाम अपने भतीजे गोलू (13) के साथ खेत पर बने मकान के पास खलिहान में आम के पेड़ के नीचे खड़े ट्रैक्टर पर खेल रहा था। इस दौरान ट्रैक्टर का गियर न्यूट्रल हो गया। ट्रैक्टर चढ़ान पर होने से तेजी से करीब सौ मीटर दूर स्थित बिना मुंडेर के कुएं की ओर जाने लगा। चीख-पुकार सुनकर पास में मौजूद गोलू का भाई पंचू (16) दौड़ा और दोनों को बचाने का प्रयास करने लगा, लेकिन उसकी शर्ट ट्रैक्टर की छतरी में लगे नट में फंस गई। 

तीनों ट्रैक्टर सहित कुएं में जा गिरे। सूखे पड़े कुएं में ग्रामीण उतरे और घायल पंचू को रस्सी व चादर के जरिये बाहर निकाला। इसके बाद ट्रैक्टर के नीचे दबे भरत व गोलू को निकाला, लेकिन तब तक इन दोनों की मौत हो चुकी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें