फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: साइबर ठगी का दर्द न सह सकी विवाहिता, मौत को लगाया गले

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो /एजेंसी
विज्ञापन




झांसी /बरुआसागर। साइबर ठगी का शिकार होने के एक हफ्ते बाद बरुआसागर के मिलान मोहल्ला निवासी भावना पाल (29) ने बेतवा नदी में कूदकर जान दे दी। शनिवार सुबह चार दिन बाद उसका शव बरामद हुआ। परिजन चार दिन से उसे तलाश रहे थे। उनका कहना है कुछ दिनों पहले साइबर जालसाजों के हाथ भावना करीब 35 हजार रुपये गवां चुकी थी। यह रकम उसने उधार लेकर दी थी। ठगी होने से वह सदमे में चली गई। परिजनों ने इसी वजह से टूटकर उसके आत्महत्या करने का अंदेशा जाहिर किया है। बरुआसागर थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को साैंप दिया है।



मूल रूप से कोतवाली के बड़ागांव गेट बाहर की रहने वाली भावना की शादी 8 मई 2023 को मिलान निवासी शेर सिंह से हुई थी। शेर सिंह बरुआसागर में ढाबा चलाते हैं। परिजनों का कहना है भावना रोजगार करना चाहती थी। पिछले महीने सोशल मीडिया पर उसने एक नामी पेंसिल कंपनी का विज्ञापन दिखा, इसमें पैकिंग करने पर पैसे देने की बात कही गई थी। उसमें दिए नंबर पर फोन करने पर जालसाज ने रजिस्ट्रेशन समेत माल भेजने के एवज में अमानत राशि के तौर पर 35 हजार रुपये जमा कराने को कहा।
विज्ञापन




जालसाज ने वादा किया कि कुछ समय बाद पूरी रकम वापस कर देगा। पैकिंग के काम से हर महीने 35-40 हजार रुपये कमा सकेगी। उसके झांसे में भावना आ गई। उसने अपने पास पैसा न होने पर अपने जीजा एवं भाई से रकम लेकर 24 अक्तूबर को जालसाज को ऑनलाइन भेज दिए। 26 अक्तूबर तक जवाब न आने पर भावना ने फोन किया। जालसाज उससे 10 हजार रुपये फिर जमा करने को कहने लगा। भावना ने पैसा जमा करने से मना कर दिया। वह अपना पैसा वापस मांगने लगी। जालसाज ने गाली गलौज करते हुए अपना फोन बंद कर लिया। पति का कहना है कि इसके बाद से भावना गुमसुम रहने लगी। थानाध्यक्ष राहुल राठौर ने बताया कि प्रारंभिक छानबीन में आत्महत्या का मामला सामने आया है। परिवार के लोग साइबर ठगी की बात बता रहे हैं। मामले की जांच की जा रही है।



इनसेट



पूजा के बहाने घर से निकली थी भावना



परिजनों का कहना कि 28 अक्तूबर को पूजा करने के बहाने भावना हाथ में जल से भरा लोटा लेकर निकली थी। काफी देर तक उसके न लौटने पर तलाश शुरू की। सीसीटीवी कैमरे में वह बस स्टॉप के पास दिखी। उसे मायके में भी तलाशा लेकिन उसका पता नहीं चला। वह मोबाइल भी घर पर छोड़कर गई थी। लापता होने पर बरुआसागर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस भी उसे तलाश रही थी। पति को सुबह बेतवा में महिला के शव उतराते की सूचना मिली। परिजनों ने उसकी शिनाख्त की और पुलिस को सूचना दी। उसका शव मिलने से परिवार में कोहराम मचा है। उसके 14 माह का इकलौता बेटा है। वह भी अपनी मां को तलाशता रहा।
विज्ञापन




इनसेट



सोशल मीडिया से भरोसा करने से पहले सावधानी बरतें



साइबर सेल विशेषज्ञ डा. राजीव त्रिपाठी ने बताया कि साइबर ठगी के मामलों में जागरुकता ही सबसे बड़ा बचाव है। यह घटना न सिर्फ एक परिवार के लिए बल्कि समाज के लिए भी चेतावनी है कि सोशल मीडिया से भरोसा करने से पहले सावधानी बरतना बेहद जरूरी है। किसी कॉल, लिंक या ओटीपी को साझा न करें। ठगी की स्थिति में तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें