फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: चंद महीनों में उतर गए 30 लाख के छाते

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। महानगर में तीन स्थानों पर सुंदरीकरण के नाम पर 30 लाख रुपये से नगर निगम ने छह माह पहले छाते लगवाए थे लेकिन, इनकी खूबसूरती महज चंद महीने ही टिक सकी। छाते बदरंग हो गए तो निगम प्रशासन ने इन्हें उतरवा दिया। पार्षद इस फिजूलखर्ची पर निगम प्रशासन को कटघरे में खड़ा कर रहे हैं।
महारानी लक्ष्मीबाई पार्क, राजा गंगाधर राव कला मंच एवं बस स्टैंड के सामने नगर निगम ने जनरल फंड से तीस लाख खर्च कर रंग बिरंगे छाते टंगवाए थे। आनन-फानन यह काम करवाया गया था। इन्हीं छातों को देख लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने स्मार्ट सिटी पर केंद्र सरकार को घेरते हुए तंज कसा था। राहुल गांधी के तंज कसने के बाद से झांसी स्मार्ट सिटी के कामकाज की चर्चा पूरे देश में होने लगी थी।
विज्ञापन

इसके एक माह बाद ही निगम प्रशासन ने इन छातों को तीनों जगहों से हटवा दिया। नगर आयुक्त सत्य प्रकाश इसके पीछे दूसरी वजह बता रहे हैं। उनका कहना है कि आंधी बारिश आने की वजह से इनको अस्थाई तौर पर हटवाया गया है। कुछ माह बाद फिर से इनको लगाया जाएगा।
विज्ञापन

इनसेट
सदन में जमकर हुआ था हंगामा
छातों पर जनरल फंड से तीस लाख रुपये लुटाने पर मिनी सदन में जमकर हंगामा भी हुआ था। निगम प्रशासन ने यह काम निर्माण विभाग के बजाय स्वास्थ्य विभाग से कराया था, जबकि स्वास्थ्य विभाग के पास ऐसे कार्य कराने का कोई अनुभव भी नहीं है। हड़बड़ी में दस-दस लाख रुपये की तीन फाइलें बनवाई गईं। कुछ दिनों में कार्य मंजूर करके सभी जगह छाते लगवा दिए गए। तत्कालीन मुख्य अभियंता एसके सिंह ने भी सदन के भीतर इस पर सवाल खड़े किए थे। पार्षदों ने भी इस पर निगम प्रशासन को घेरा था लेकिन, निगम अफसर चुप्पी साधे रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें