सोमवार की शाम बबीना के रेलवे स्टेशन के बाहर दिल्ली जाने से पहले क्षेत्रीय सांसद/केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने एक ठेले पर गोलगप्पे का स्वाद चखा। जानकारी के अनुसार केंद्रीय मंत्री निजी काम से ललितपुर गई थीं। वापस आते समय उन्हें बबीना से दिल्ली के लिए ट्रेन पकड़ी थी। इस दौरान रेलवे स्टेशन जाते समय परिसर के बाहर लगे एक ठेले पर उन्होंने गोलगप्पे खाए।