फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीयू में हंगामे के बाद एक आरोपी गिरफ्तार

Wed, 11 Oct 2017 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो
विज्ञापन
crime, jhansi news - फोटो : demo pic
विज्ञापन
झांसी। भाजपा महिला मोर्चा के हंगामे के बाद आखिरकार पुलिस ने बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की छात्रा शांभवी अग्निहोत्री से मारपीट के आरोप में गुमनावारा निवासी नवीन को गिरफ्तार कर लिया। अन्य और आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन


कानपुर की रहने वाली बीयू छात्रा शांभवी अग्निहोत्री के साथ शनिवार को गुमनावारा में एक परिवार के लोगों ने मारपीट की थी। मंगलवार को दोपहर भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने विश्वविद्यालय चौकी पहुंचकर हंगामा किया। इस दौरान उनकी पुलिस से नोंकझोंक भी हुई। मोर्चा की शहर अध्यक्ष सुमन पुरोहित ने बताया कि गिरफ्तारी न होने से मोर्चा की महिलाएं काफी नाराज थीं।

एबीवीपी कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा क्षेत्रीय मंत्री संजीव श्रृंगीऋषी ने छात्रा के घर जाकर उससे और मां से मुलाकात की। संजीव ने बताया कि सीओ सिटी से फोन पर कहा गया कि गिरफ्तारी नहीं करेंगे तो आंदोलन करेंगे। नवाबाद थाना प्रभारी दीपक मिश्रा ने बताया कि नवीन नामक युवक की गिरफ्तारी हो गई है। अन्य की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें